कैलोरी क्या होती है? कैलोरी से जुड़े तथ्य क्या है ?


फिटनेस कि बात आते ही कैलोरी का जिक्र होना लाजमी है | लेकिन कई लोंगो के मन में कैलोरी को लेकर अक्सर भ्रम होता है | भोजन में कितनी कैलोरी है, उसे उसकी कितनी जरुरत है, सिर्फ कैलोरी से शारीर कि  सारी  जरूरते पूरी होती है आदि  इस तरह कि कई जिज्ञासाएं मन में रहती है | यह जानना भी रुचिपूर्ण होगा कि कैसी कैलोरी काम की  है |

कैलोरी क्या होती है | What is calorie




कैलोरी कि जरुरत हर व्यक्ति को उसकी उम्र, वजन और शारीरिक कार्यो के अनुरूप पड़ती है |

कैलोरी क्या है ?

मानव शारीर के लिए आवश्यक उर्जा को कैलोरी कि इकाई में मापा जाता है | इसे हम अपने भोजन से मेटाबोलिक प्रक्रिया से प्राप्त करतेहै और देनिक गतिविधियों या शारीरिक कार्य करने पर इस उर्जा का इस्तेमाल करते है | अलग-अलग खाद्य पदार्थ या उससे बने व्यंजनों कि मात्रा भिन्न-भिन्न होती है |




रोटी में है पूर्ण आहार 

अलग-अलग तरह के खाद्य पदार्थो से हमें कुछ न कुछ कैलोरी प्राप्त होती है जिसमे मौजूद अन्य पोषक तत्व उस खाद्य पदार्थ को पोष्टिक बनाते है | आटे सेबनी रोटी में रेशों और कार्बोहाइड्रेट कि मात्रा अधिक है, जो आवश्यक पोषक तत्व है | जबकि ब्रेड में खमीर और अन्य रासायनिक पदार्थ मिले हुए होते है जिस कारन उसमे पोषक तत्वों कि मात्रा कम हो जाती है या कह सकते है कि नगण्य रहती है |



कैलोरी और खाली कैलोरी में अंतर

ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमे कैलोरी के अलावा और कोई भी पोषक तत्व नही है, उनसे प्राप्त उर्जा को खली कैलोरी कहते है | ऐसे खद्यो में प्रोटीन, खनिज, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट या रेशो कि मात्रा नगण्य होती है | खली कैलोरी अधिक मात्रा मर लेना मोटापे का बड़ा कारण हो सकता है| इसका मुख्य उदहारण शक्कर है, जिसमे कैलोरी के अलावा कोई भी पोष्टिक तत्व नही होता है |



फ़ास्ट फ़ूड में अधिक कैलोरी कि मात्रा 

घर के खाने की बजाए हम बहार का खाना अधिक पसंद करते है | खासतौर पर फास्टफूड बच्चो को अधिक पसंद होते  है | इनमे घर के खाने कि अपेक्षा अधिक कैलोरी होती हिया जिस वजह से शरीर में वासा की मात्रा बढाती है और शरीर को मोटापा घेर लेता है | उदहारण के लिए एक रोटी में 0.56 ग्राम वासा की मात्रा होती है जबकि पिज्जा के एक टुकडे में 10 ग्राम वासा की मात्रा होती है | पिज्जा में अधिक मात्र में कोलेस्ट्रोल रहता है वहीँ रोटी में इसकी मात्रा शून्य होती है |


Read This:-   How to improve Communication Skill ? बातचीत का तरीका कैसे सुधारे ?


भ्रम में आकर भोजन न छोड़े 

कई बार त्यौहार के समय ज्यादा मात्रा में रसगुल्लेयागरिष्ठभोजनकरनेपरलोगोकोलगताहैकिज्यादाकैलोरी 
वालाल भोजन हो गया इस कारण वे एक समय का खाना छोड़ देते है | हमारे मेटाबोलिज्म पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है | कोशिश करें कि आप जो भी खा रहे है वो सही मात्रा में हो | अगर आप गरिष्ठ भोजन की वजह से खाना छोड़ रहे है तो ये जरुरी नहीं कि बाद में आप सही अनुपात में ही भोजन करेंगे, हो सकता है कि अधिक भूख लगने कि वजह से आप ज्यादा मात्रा में भोजन लें | कई बार लम्बे समय तक डाइटिंग करने के कारण शरीर में  विटामिन व खनिज की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है |


ऐसे बढती है कैलोरी 

यदि आप तला भोजन करते है तो उसमें कैलोरी की मात्र बढ़ जाती है | जैसे सादा रोटी अगर घी लगा लेंगे तो उसमे कैलोरी कि मात्रा बढ़  जाएगी, या रोटी कीई अपेक्षा पूडियां खाते है तो इसमें कैलोरी अधिक मात्रा में होती | इसलिए अधिक तला भोजन  करने से बचने कि कोशिश करे |



Thank you for visiting keep visiting . कृपया अपनी प्रतिक्रियाएं Comment में जरुर व्यक्त करे |
कैलोरी क्या होती है? कैलोरी से जुड़े तथ्य क्या है ? कैलोरी क्या होती है?  कैलोरी से जुड़े तथ्य क्या है ? Reviewed by Deepak Gawariya on February 07, 2018 Rating: 5

No comments:

Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English

(Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English) ज्ञान और शिक्षा अनमोल विचार,स्टेटस ज्ञान मनुष्य  को इश्वर द्वारा ...

Powered by Blogger.