ये बदलाव ही अलग बनाते हैं

 शारीरिक बनावट के लिहाज से हम इंसान सारी दुनिया में  एक-से हैं, लेकिन फिर भी सात अरब आबादी में कुछ लोग सफल हैं, तो कुछ नहीं ? सफल होने के लिए क्या होना चाहिए ?



किसी की किसी दूसरे से तुलना का करना ठीक नहीं होता, फिर चाहे जीवन में सफलता के आयाम छू रहे लोग हों या घर और बाहर  संतुलन से जीवन जीने वाली महिलाऐं हों | लेकिन इनसे सी खा बहुत कुछ जा सकता है | अनुशासित जीवनशैली अपनाने के साथ ये समय व्यर्थ नहीं गंवाते | क्या है इनमे जीवन के फंडे आइए जानते हैं...


1.व्यर्थ बातचीत में नहीं पड़ती


सामान्य किस्म के या औसत दर्जे के लोग अक्सर दूसरों के बारे में बात करने में अपना समय व्यर्थ गंवा देते हैं | वहीं अपेक्षाकृत रूप में बेहतर लोग घटनाओं के बारे में चर्चा करते हैं | वाहीं नए विचारों, नए सृजन, योजनाओं के बारे में बात करने वाले सर्वश्रेष्ठ दिमाग होते हैं | आत्मविश्वास से भरी हुई महिलाएं लोंगो के बारे में बात करने के बजाय सृजनात्मकता के बारे में बात करती हैं |

 

2.खुद पर भरोसा रखती हैं


एक बार कोई निर्णय लेने के बाद उस पर स्थिर बने रहना सफल महिलाओं की पहचान है | अपनी लिखी या कही बात पर संदेह करना आत्मविश्वास की कमी दिखाती है |कोई भी निर्णय लेने  से पहले सोंचे, दूसरों की राय का ख्याल रखें, पर अंतिम निर्णय आपका अपना होना चाहिए |


3.एक ही लकीर पर नहीं चलती


सफल महिलाएं  किसी दूसरे को देखकर उसका पालन करने के बजाय अपने लिए खुद रास्ते बनाती हैं | ये महिलाऐं किसी भी ट्रेंड के पीछे नहीं भागती, बल्कि खुद ट्रेंड बनाती हैं |


4.अपनी भावनाओं का ख्याल रखती हैं


महिलाऐं अक्सर अपनी पसंद-नापसंद या ख़ुशी को  प्राथमिकता नहीं देतीं | दूसरों का ख्याल रखने में चक्कर में  खुद मन मसोसकर रह जाती हैं | लेकिन सफल स्त्रियां जितना दूसरों का ख्याल रखती हैं, उतना ही महत्व अपनी भावनाओं को देती हैं | 'अपनें मन की सुनना' जीवन में खुश रहने के लिए मूलमंत्र होना चाहिए |


5.अपना ध्यान पहले रखती है 

जब आप स्वस्थ रहेंगी तब ही दुसरो का ही ध्यान रख पाएंगी और जब अच्छी दिखेंगी, तब आत्मविश्वास महसूस करेंगी | कामकाजी या सार्वजनिक जीवन में सक्रीय महिलाओं से यह मंत्र सिखा जा सकता हैं | बेहतर स्वास्थ्य के लिए अच्छा खान-पान और कसरत को सफल महिलाएं जीवन में बहुत महत्व देती हैं |


6.आँख बंद करके भरोसा नहीं करती 

महिलाओं को व्यक्ति की परख होनी चाहिए | अक्सर लोग अपना काम निकलवाने या निजी स्वार्थ के लिए स्त्रियों को बरगलाते हैं | अन्दर से मजबूत और सशक्त महिलाऐं सबकी बात सुनती हैं | पर सोच-विचार कर अपना फैसला करती हैं | कहे में नहीं आ जातीं  |




7.लोगों की खुशामद नहीं करती 

जहाँ आत्मविश्वास होता हैं, वहा दुसरे की जूठी प्रशंसा करने की जरुरत नहीं होती | जीवन में सफल स्त्रिया अपने काम को बेहतर तरीके से करना जानती हैं | ये अच्छा कम करने पर लोगो की प्रशंसा  करने से पीछे नहीं हटती, लेकिन किसी की जूठी प्रशंसा भी नहीं करती |

8.असफलताओं से घबराती नहीं हैं 

'क्या होगा अगर एसा हो ..., काश एसा होता...' जिन परिस्थितियों को बदला नहीं जा सकता, उनके बारे में बात करने से कोई फायदा नही हैं | कामयाब महिलाएं हमेशा आज में जीती हैं | बीती बातें और आने वाले कल के चक्कर में आज को ख़राब करने से कोई मतलब नहीं हैं | वर्तमान में जीने का यह सूत्र सफल लोगो की पहचान हैं |




9.असफलताओं से सीखती हैं

हर किसी के जीवन में सफलता के साथ असफलताएं भी होती हैं, लेकिन इनसे सिख कर आगे बढ़ जाना मजबूत व्यक्तित्व की निशानी हैं | जीवन के  किसी मोड़ पर मिली असफलता या निराशा को जीवन की हार कभी नहीं माना जा सकता | असफलता इस बात की निशानी हैं कि कुछ और बेहतर मिलेगा, अगर कोशिश करे, तो |

 

Thank you for visiting keep visiting . कृपया अपनी प्रतिक्रियाएं Comment में जरुर व्यक्त करे |



Other Posts. Please take a look
                  
              
ये बदलाव ही अलग बनाते हैं ये बदलाव ही अलग बनाते हैं Reviewed by Deepak Gawariya on July 14, 2017 Rating: 5

No comments:

Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English

(Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English) ज्ञान और शिक्षा अनमोल विचार,स्टेटस ज्ञान मनुष्य  को इश्वर द्वारा ...

Powered by Blogger.