Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English

(Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English)

ज्ञान और शिक्षा अनमोल विचार,स्टेटस

ज्ञान मनुष्य  को इश्वर द्वारा दिया गया सबसे बड़ा वरदान है | ज्ञान द्वारा ही हमे अंत:करण कि सफाई होती है | और हम वास्तविक सत्य का दर्शन कर पाते है | परन्तु कौन-सा ज्ञान | ज्ञान भी कई तरह के है | एक ज्ञान वह है जो हमें समाज द्वारा प्राप्त होता है | जिसे पाकर हम सामाजिक प्राणी बनते है, एक ज्ञान वह भी है जिसे हमें रोजी-रोजगार प्राप्त होता है | परन्तु यह सभी ज्ञान लौकिक ज्ञान है, इनसे सुख-शांति नहीं प्राप्त की जा सकती | वास्तविक ज्ञान तो स्वयं को मिटाने का ज्ञान है | 

educational and knowledge quotes in hindi

कहा है- मिटने से ही पाइए पूरण ब्रह्मानंद | जब हम अपने अहंकार, अपने अस्तित्व को मिटाकर स्वयं को इश्वर में विलीन करने का ज्ञान प्राप्त कर लेते है तो हमारे सारे दुःख संताप स्वयं मिट जाते है | इसी ज्ञान को आत्मज्ञान या सत्यज्ञान कहते है | आत्मज्ञान से ही हमें आत्मचिंतन करने की शक्ति प्राप्त होती है आत्मचिंतन से हमें अपने अंत:करण की सफाई करके परम सुख और शान्ति प्राप्त करते है |   

आत्मज्ञान की प्राप्ति हमें श्रेष्ठ शिक्षा से होती है | शिक्षा वही है जो हमें अन्धकार से प्रकाश की ओर जाने का मार्ग दिखाती है |

 

Educational Quotes and Status in Hindi

  1.  एक स्वस्थ लम्बी आयु के जीवन में प्यार, उमंग और उत्साह भरा एक चाव जाग्रत रहना जरुरी हैं |
  2. आपके पास प्रतिभा, वियाकत, अनुभव ज्ञान और हुनर हो सकता है, लेकिन जब तक आप उचित जगह पर न हो, तो आपके लिए इन सबका कोई इस्तेमाल नहीं | जैसे ऊंट अगर चिड़ियाघर में रहे तो उसके लिए उन विशेषताओं का कोई महत्त्व नहीं, जो खास तौर पर रेगिस्तान के  लिए बनी होती है |
  3. वह व्यक्ति परम सुखी है, जिसे सुबुद्धि प्राप्त है  और जिसके पास विवेक का वास है |
  4. सुखी वह है जिसे सम्पति का कोई मोह नहीं, जो धुल को हीरा और हीरे को धुल समझता है |
  5. सच के जैसा कोई सुख नहीं, झूठ के जैसा कोई दुःख नहीं |
  6. मनुष्य के मन में यह एक भ्रम है कि जो अमीर लोग होते है, वे बहुत खुश और सुखी होते है |
  7. असंतोष में हमेशा वही रहता है, जिसे अपनी सीमाओं के बारे में ज्ञान नहीं होता या जो उसकी फ़िक्र नहीं करता  है |
  8. जैसा दर्द हो वैसा मंजर होता है, मौसम तो इंसान के अन्दर होता है |
  9. प्रसन्नता कि भावना की तुलना झर-झर बहते, चमकते जल के साथ हो सकती है |
  10. अपने ऊपर अपना शासन जितना अधिक होगा, उतनी ही दुसरे के शासन कि आवश्यकता कम होगी |
  11. अगर हम एक-दुसरे पर आसक्त न हो, तो हम माया के भ्रम से बच सकते है |
  12. ज्ञान ही ऐसा गुण है जो सन्मार्ग कि ओर ले जाता है | यही जीवन का श्रेष्ठतम लाभ प्राप्त करा सकता है |
  13. जीवन में दुःख का आना एक सामान्य प्राकृतिक प्रक्रिया है | अंत: दुःख को जीवन में सहज ढंग से लेना चाहिए |
  14. पेड़ उसी रास्ते पर गिरता है, जिस पर वह झुका होता है |
  15. जो व्यक्ति गलती नहीं करता वह उतना बुद्धिमान नहीं होता जितना खुद को समझ बैठता है |
  16. संसार-विष से बचने का मार्ग संयम है |
  17. जब तक मनुष्य में आध्यात्मिक ज्ञान नहीं आता तब तक उसकी भौतिक आवश्यकताएं तृप्त नहीं हो सकती |
  18. जिंदगी में बुरे दौर से मिलने वाली छोटी-छोटी खुशियों को गंवाना नहीं चाहिए बल्कि उनमें रास्ते ढूंढने चाहिए ये आपको मुश्किल समय से लड़ने का साहस देते है |
  19. अपने भीतर कौन कैसा है, यह पता चलाना तो अति कठिन बात है, किन्तु व्यवहार जैसा सामने आता है  उसके आधार पार व्यक्ति को पहचाना जाता है | अत: अपने व्यवहार के प्रति जागरूक रहे |
  20. अज्ञान मृत्यु है और ज्ञान ही जीवन है |  
  21. खुद कि शान्ति के लिए हम खुद जिम्मेदार होते है और जब इस जिम्मेदारी को उठाते है हम स्वर्ग का निर्माण कर रहे होते है |
  22. मां-बाप कि दुआएं तो कांटो से भरी राह को भी फूलो से भरी राह में बदल देती हैं |
  23. जीवन में सच्चा सुख छोटी गत्नाओ के प्रति निर्णायक नही,  सकारात्मक दृष्टिकोण रखने में है । अतः सकारात्मक रहने में ही आनंद है ।
  24. हंसाना सबसे अच्छी दवा भी, पूंजी भी और जीवन का आनंद लेने के लिए सबसे अच्छा जरिया है ।
  25. जिस धरती पर हम जन्म लेते है, पलते है, फलते-फूलते है, वह हमारे लिए ऐसे ही महत्वपूर्ण है जैसे छोटे दूध पीते बच्चे के लिए उसकी माँ, अगर माँ की तबियत खराब है तो बच्चे की भी हो सकती है । अगर माँ न रहे तो बच्चे का जीवन भी मुश्किल हो जाएगा ।

 

 

Knowledge Quotes and Status in Hindi

  1. शिक्षित व्यक्ति वही है जो किसी भी बात को बिना आत्मविश्वास या आपा खोए सुन सकें |
  2. हम खुश होते हैं आयु बढ़ी समझकर और काल हंस रहा हैं हमारी इस नासमझी पर जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है  पर ध्यान में कभी आता है की जीवन एक वर्ष कम हो गया |
  3. बालक के उपकरण अविकसित होते है इसलिए उसमे निहित शक्तिया कार्यकर नहीं होती | बूढ़े के उपकरण शिथिल हो जाते है इसलिए उसकी शक्तिया कार्यक्षमता को खो बैठती है | युवा के उपकरण पूर्ण विकसित और सक्षम होते है, इसलिए उसकी कार्यक्षमता असंदिग्ध होती है |
  4. जो दिन हमें प्रसन्नता प्रदान करता है, वे हमें बुद्धिमान बनाते है |
  5. लोगो को यह याद रखना चाहिए की शान्ति इश्वर प्रदत्त नहीं होती | यह वह भेंट है, जिसे मनुष्य एक-दुसरे को देते  है | 
  6. ज्ञानार्जन व सिखने-समझने  के उत्साह को सदा जीवन्त रखे, क्योंकि जिज्ञासा आपकी विचार शक्ति को गति प्रदान करती है |
  7. जो ज्यादा वाद-विवाद करते है उनके अन्दर अहम् और कठोरता आ जाती है | वे इस भ्रान्ति में जीते है कि वे सब कुछ जानते है |
  8. जो बात हमारे समझ में आती है, उसे हम प्रत्यक्ष मान्यता देते है और जो बात हमारे समझ में नहीं आती है उसे हम श्रद्धा से मानी करते है, क्योकि श्रद्धा हमारी बुद्धि का निर्णय है |
  9. ज्ञान की कोई सीमा नहीं है |
  10. दुसरो द्वारा दी गई परिभाषाओं पर भरोसा मत करो | अपने लिए अपनी परिभाषाएँ स्वयं गढ़ों |
  11. भाषा की अपेक्षा भाव को अधिक महत्व देना मानव-बुद्धि का परिचायक है |
  12. बुद्धि के आगे पैसे की कोई कीमत नहीं है, क्योकि पैसा बुद्धि से कमाया जाता है, लेकिन पैसे से बुद्धि नहीं ला सकते |
  13. जीवन के सभी पहलु साहित्य से निहित है, अगर साहित्यकार इसे गंभीरता से नहीं लेगा तो हमें नुकसान उठाना पड़ेगा |
  14. मनुष्य के मन में ज्ञान उसी तरह रहता है जैसे कि चकमक पत्थर में अग्नि निहित रहती है | बस घर्षण का उद्दीपन चाहिए |
  15. बुद्धिजीवी समस्याओं को हल करते है, जबकि मेधावी समस्याओं को पैदा ही नहीं होने देते |
  16. यह संभव ही नहीं है कि कवि जिस वातावरण में रहता है, उसकी परछाई उसकी कविता पर न पड़े |
  17. बहसबाजी अहंकार की लड़ाई से ज्यादा कुछ नहीं है | इसमें एक-दुसरे पर चिल्लाने कि होड़-सी होती है | जो यह समझता है कि वह सब कुछ जानता है, बेवकूफ ही है, लेकिन उससे बड़ा बेवकूफ वह है जो बहस करता है |
  18. विचार सहेजने से नहीं बिखरने से बढ़ते है | 
  19. प्रतिभा वह करती है जो उसे करना है  और बुद्धि वह करती है जो वह कर पाती है |
  20. केवल लकीर का फकीर बनकर शास्त्रों को रट लेने से ज्ञान नहीं मिलता, शास्त्र-ज्ञान के साथ-साथ बुद्धि का भी तो उपयोग करना चाहिए ।
  21. स्वाध्याय के बिना अध्यात्म का ज्ञान नही हो सकता । जैसे स्कूली पढ़ाई के बिना आजीविका और अज्ञान दूर नही हो सकता ।
  22. ज्ञान के लिए स्वाध्याय की अनिवार्यता है ।
  23. जड़-जगत आत्मा का ही बिहरी रूप है, लेकिन मनुष्य ऐसा नही है जो हमेशा प्रकृति के अधीन हो ।
  24. जिसका दृष्टिकोण सही नही है उसे ज्ञान नही मिलता और ज्ञान के बिना चरित्र नही होता ।
  25. बहुत कुछ चीजे ऐसी है जो अध्ययन से नही, सिर्फ जिंदगी के अनुभव में ही सीखी जाती है ।

 

 

शिक्षा अनमोल विचार, स्टेटस हिंदी में

  1. विचारो की राख में विवेक की अग्नि दबी हैं |
  2. शिक्षा की पहली खूबी उसमे गुणवत्ता होनी चाहिए |
  3. हम किसी वस्तु का ज्ञान करना चाहे हो सबसे पहले उस वस्तु के स्वरुप का ज्ञान आवश्यक हैं | 
  4. मनुष्य के ज्ञान ग्रहण करने की क्षमता कभी अंत नहीं होता | अत: माहे हर समय कुछ न कुछ ग्रहण करते हरना चाहिए |
  5. दुनिया बहुत जटिल है और समस्याएँ भी उतनी जटिलता से सामने आती हैं | बिना ज्ञान से उन्हें सुलझा नही सकते |
  6. जिसने खुद को समझ जिया वह दुसरो को समझाने नही जाएगा |
  7. शास्त्रों में दी गए ज्ञान को रटने या पढने से कुछ नही हो सकता, जब तक की उन पर अम्ल न किया जाए |
  8. अज्ञानता पर अंधेरी रात है जिसमे न ही चाँद आता है और न सितारे |
  9. अभावो , तनावों और दुख भरे जीवन संघर्ष से गुजरकर किसी प्रतिभा का निखरना और सृजनात्मक  समझ विकसित करना एक चुनौती भरा कार्य हैं, आसान नहीं |
  10.   समृद्धि दुर्गुणों को तलाशती रहती है जबकि विपत्ति गुणों को खोज निकलती हैं |
  11. जिस शिक्षा को प्राप्त कर आदमी अपने पैरो पर खड़ा रह सकता है, वही असली शिक्षा है |वाही ज्ञान है और ज्ञान ही जीवन मुक्ति है |
  12. प्रतिकूल परिस्तिथि न समझ मन को डरती है | यदि मन जरा भी समझदार है तो हर समय का भय जाता रहेगा |
  13. बिना अनुभव के कोरा शाब्दिक ज्ञान अंधा  हैं |
  14. शिक्षा सही वही है जिससे विद्यार्थी में ऐसा चरित्र विकसित हो, वह अपने जीवन में पराक्रम और इच्छाशक्ति पदर्शित कर सके |
  15. ज्ञान के दो कार्य हैं- असत्य को मालूम करना और सत्य को जानना |
  16. जिसके ह्रदय में प्रेम है वही भाग्यवान है और भगवान के करीब है | उस पर भगवान् की कृपा होती है | उसके सभी दुःख दर्द दूर हो जाते है |
  17. किसी भी देश की शिक्षा व्यवस्था देश के भविष्य का दर्पण होती है |
  18. योग्यता पैसे के बल पर नहीं, बल्कि म्हणत और विशवास से मिलती है |हमे शिक्षा की गुणवत्ता  पर विशेष ध्यान देना चाहिए | ताकि हम जिंदगी की हर कठिनाई में सफल हो सके |
  19. अच्छी शिक्षा से  ही अच्छे नागरिक तैयार हो सकते है |
  20. पति-पत्नी का एक दुसरे पर मृत्युपर्यंत पूर्ण विश्वास हो, संक्षेप में यही उनके लिए सबसे श्रेष्ठ धर्म है |
  21. कौन-सी श्रुति  वास्तविक श्रुति है और उसका क्या वास्तविक अर्थ है इसका निश्चय विवेक बुद्धि से होता है |
  22. समझ का सेतु सभ्यताओं को जोड़ता है, तोड़ता नहीं है |
  23. जहाँ अहंकार भरा हो वह ज्ञान का संचय असंभव है |
  24. शिक्षा का सबसे बड़ा उद्देश्य आत्मनिर्भर बनाना है |
  25. जिस मनुष्य में जितना साहस होता है, उसी के अनुसार  संकल्प भी होते है |

 

 

ज्ञान अनमोल विचार, स्टेटस  हिंदी में

  1. संगीत को कोई भी पूरी तरह से नही समझ सकता,क्योकि इसे आप हमेशा ही सीखते रहते हैं |
  2. आज दुनिया में मौजूदा विकास के चमकते चेहरे का मूलाधार विज्ञानं हैं |
  3. मनुष्य दिमाग के बल पर हरेक नामुमकिन काम को मुमकिन बना सकता है | दिमाग की कोई सीमा नही हैं | 
  4. विज्ञानं कठिन नहीं है , पर यह हम पर निर्भर है हम उसके साथ कितनी सहज,सरल भाषा और व्यावहारिक दिलचस्प द्रष्टान्त जोड़ते है |
  5. हर आदमी अपने को अच्छा बनाने की बात सोचे और वह वैसा  बने तो दुनिया अपने आप अच्छी बन जाये |
  6. विज्ञान से दिलचस्पी जगाने के लिए अनुसंधान कार्यो को प्रोत्साहन और भरपूर सम्मान दिया जाना भी नितांत जरुरी है |  
  7. मनुष्य के दिमाग में 15 करोड़ न्यूरॉन होते है और 1 न्यूरॉन 1 कंप्यूटर के बराबर क्षमाता रखता है |
  8. शिक्षा विकास का महामंत्र है | अत: शिक्षा पर विशेष ध्यान देना अति आवश्यक है | 
  9. हम जितना अध्ययन करते है, उतना ही अज्ञानता का बोध हमें होता है |
  10. इंसान का दिमाग किसी कंप्यूटर से कम नहीं है, लेकिन अनावश्यक क्रियाकलापों से उलझा रहने के कारण अपने दिमाग का पांच फीसदी उपयोग भी नहीं कर पाता |
  11. जो हंसमुख रहते है उसका दिमाग तेज होता है |
  12. विद्यार्थी के अज्ञान को दूर करना उसे अनैतिकता और नैतिकता के स्वरुप और परिणामों से परिचित कराना विद्यालय का काम है |
  13. इच्छा पर बुद्धि का नियंत्रण स्थापित किये बिना आदमी नैतिक नहीं बन सकता |
  14. विद्यार्थी को अनैतिक धारणाओं से बचाना, उसमे अनैतिकता के प्रति आकर्षण पैदा करना और नैतिकता ज्ञान ओ संस्कार में बदलना संस्कार केन्द्र का काम है |
  15. अनजान होना इतनी लज्जा की बात नहीं, जितना सिखने के लिए तैयार न होना |
  16. परिस्थिति को बदलना चाहे, प्रयत्न करना अच्छा है, किन्तु जब तक मन:स्थिति नहीं बदलेगी तब तक कोई भी परिस्थित कुछ भी काम नहीं कर पाएगी | अत: परिवर्तन दोनों में होना जरुरी है |
  17. जरुरत से ज्यादा बोलने वाले कभी अच्छे वक्ता नहीं हो सकते |
  18. जहां अहं होगा, वहा विवेक को और जहाँ विवेक होगा वहां अहं को स्थान नहीं |
  19. पहेलियों पर दिमाग खापाइए या फिर किसी दोस्त या पडोसी से कोई भी सिर्फ 10 मिनट की बाते, दोनों का असर सामान होगा | बौद्धिक प्रदर्शन बातचित का वैसा ही अच्छा असर पड़ता है, जैसा की मानसिक कसरतों का होता है |
  20. शिक्षा से बढ़कर कोई चिकित्सक नहीं और इसकी साधना से बढकर कोई दवा नहीं |
  21. समय कैसा भी हो, शिक्षा भी हो | शिक्षा की अहमियत को कभी नकारा नहीं जा सकता | अध्यापक का कक्षा में बने रहना पहली आवश्यकता है |
  22. शायर की शायरी में आने वाले शब्दों को अर्थ का खजाना नहीं, बल्कि संवेदना का खजाना समझना चाहिए, क्योंकि शायर की सोच संवेदनात्मक होती है |
  23. कम बोलना और ज्यादा सुनना यही बुद्धिमान के लक्षण है |
  24. पढने के बाद जो याद रह जाये उसे ही ज्ञान मानना चाहिए |
  25. योवन, धन-संपति, अधिकार और अविवेक ये एक-एक ही विनाशकारी है | जहां से चारों  इकट्ठे हो जाये  वहां विनाश को केवल विवेक ही रोक सकता है |


    Thank you for visiting keep visiting . कृपया अपनी प्रतिक्रियाएं Comment में जरुर व्यक्त करे |
Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English Education and Knowledge Quotes and Status  in hindi and English Reviewed by Deepak Gawariya on March 05, 2020 Rating: 5

1 comment:

  1. Never play extra money than you'll be able to|you possibly can} afford to lose and by no means underestimate the risks of playing dependancy — even when you play fun slot machine video games for free. And should you 카지노사이트 feel issues might be getting out of palms, search skilled assist. As you understand now, betting extra money helps to win more on online slots...but it also put your slot machine technique in danger and makes you danger to lose all of your bankroll lots sooner. The technique for means to|tips on how to} enhance your possibilities to win a spin on penny slots lies behind making bets that are be} larger than $0.01 outcome of|as a outcome of} these bets normally do not unlock bonus rounds.

    ReplyDelete

Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English

(Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English) ज्ञान और शिक्षा अनमोल विचार,स्टेटस ज्ञान मनुष्य  को इश्वर द्वारा ...

Powered by Blogger.