Carrier, Success, Motivational Quotes and Status in hindi and english


(CARRIER AND SUCCESS QUOTES, STATUS) सफलता और कैरियर अनमोल विचार,स्टेटस 

सफलता का मूल अर्थ है श्रेष्ठ होना न कि पूर्ण होना | कोई भी सफलता  वास्तव में पूर्णता तक पहुँचने का एक पड़ाव है | यह किसी चमत्कार से प्राप्त नहीं होता | बल्कि निरंतर, चिंतन, मेहनत और पूर्ण वचनबद्धता को अपने जीवन में उतारकर प्राप्त कि जाती है | वस्तुत: मूल्यवान लक्ष्य कि लगातार प्राप्ति का नाम ही सफलता  है | इसे प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपने लक्ष्य का निर्धारण करे फिर पूर्ण सकारात्मक भाव से प्रयास करे | 

SUCESS AND MOTIVATIONAL QUOTES AND STATUS IN  HINDI

हमारी सफलता मूल रूप से इस बात पर टिकी होती है कि हम अपनी क्षमताओं का कब, क्या और कैसे उपयोग कर रहे है | शिक्षा, संकल्प और आत्मविश्वास सफलता प्राप्त करने के ये तीन मूल मंत्र है  अगर ये हमारे अन्दर है तो असफलता का प्रश्न ही नही उठता |

आज हमारे जीवन में कैरियर-निर्धारण  का महत्त्व भी बहुत बढ़ गया हैं | अगर हम अपने कैरियर का निर्धारण पुरे होशो- हवाश में सोच- समझकर करते हैं  तो हम आसानी से उन  को प्राप्त कर लेंगे जिन्हें हम अपने जीवन में निर्धारित किया हैं | अपने कार्य कि आदतों को सुधारें | अन्य साड़ी बातों से ज्यादा कार्य को प्रमुखता दें और सदैव यह स्मरण रखे कि परमात्मा हमारे साथ है सफलता अवश्य प्राप्त होगी |


Motivational Quotes in Hindi

  1. मनुष्य अपने विचारों कि उपज मात्र है | वह जैसा सोचता है, वैसा ही हो जाता है |
  2. धरती अपनी मर्यादा में रहकर सदेश देती है कि जीवन में बुलंदी तो पाओ लेकिन मर्यादा में रहकर |
  3. विचार तब मूल्यवान होते हैं,जब उन्हें अपनने वाले लोग अपने जीवन को दांव पर लगा देते हैं |
  4. दुष्टों कि संगत से बुद्धि का नाश होता हैं, अत: सभ्य लोगो को चाहिए कि वे पापी लोगो कि संगत से बचें | उनकी बातो में भी न आएं |
  5. हमे दुसरो को सुधारना है, यह विचार मन से निकल दें, क्योकि कुछ गलत आदते हममे भी हैं, जिन्हें स्वयं सुधारना हैं |
  6. चलन और चेहरे कि प्रसंता ही आपके व्यक्तित्व पर निखर लाती हैं |
  7. ज्ञान-विज्ञान कि सार्थकता तभी हैं,जब वह मानव समाज के हित  में हैं |
  8. जरा अपनी सोच को बदलो ओर देखो, सारी दुनिया ही बदल जाएगी |
  9. भाषा और ज्ञान ये दोनों ही हमारे व्यवहार के प्रवर्तक हैं | 
  10. किसी चीज को हासिल करने के लिए संघर्ष में जो आनंद मिलता हैं, वह उसे पा लेने पर नही मिलता | 

 

 Inspirational Quotes in Hindi

  1. प्रसन्न रहना ओर प्रसन्न करना- यही हैं दुआएं लेना |
  2. धर्म-विरुद्ध कार्य करने से सदेव दुःख ही मिलता हैं |
  3. निराश ओर हताश होने पर व्यक्ति जीवन में विजय के बहुत से सुअवसर खो देता हैं | 
  4. अहंकार का अंधापन मुर्खता के एहसास को कम करता हैं | 
  5. जीवन में कामयाब होने के लिए बेहतरीन आँख चाहिए होती हैं, जो अपने आसपास का सूक्ष्म निरिक्षण कर सके |
  6. दुसरो को सहयोग देना ही स्वयं के खाते में जमा करना हैं| 
  7. हर किसी को शक कि नजर से देखने वाले व्यक्ति जल्द ही दूसरों का भरोसा खो देते हैं | 
  8. साधन ओर साधना में बहुत अंतर नही हैं, क्योंकि साधन से सहायता से ही साधना होती हैं |
  9. स्वयं से प्रेम करना एवं निडर होकर जीना ही सुखी व तनाव मुक्ति जीवन के मूल- मन्त्र हैं |
  10. जीवन को कामयाब बनाने के लिए डिग्री अपेक्षा शिक्षा कि अधिक जरुरत हैं |

 

 Success Quotes in Hindi

  1. जहरीले लोग  हमेशा डसने कि फ़िराक में रहते हैं, अंत उनसे दूर ही रहे |
  2. मूर्खो के बिच रहकर विद्धान भी  कुछ दिनों के बाद विवेक खोने लगते हैं |
  3. विचारशून्य व्यक्ति तो पत्थर हैं, बाकि हमारी यह कोशिश होनी चाहिए कि अनावश्यक विकारी एवं भटकने वाले विचारो कि बजाय निकलने के रस्ते को खोजें |
  4. जिनको तक़दीर से लड़ने का हुनर आता हैं, उनसे तूफान भी टकराने से डरता हैं 
  5. जब आप सोचते है कि सब कुछ ख़त्म हो गया,म वास्तव में शुरुआत तो तभी होती हैं |
  6. नशे कि लत स्वास्थ्य को तो चौपट तो करती ही हैं, साथ ही व्यक्ति का चारित्रिक पतन भी करती हैं, क्योंकि जिसने नशे कि लत पकड़ लीं,उसमे शेष सब बुराइया स्वत: ही आ जाएगी |
  7. उसी कि बुद्धि ठीक से काम क्र सकती है जिसकी इंद्रिय उसके वश में हैं |
  8. एकाग्रता से विजय मिलती हैं |
  9. जो व्यक्ति अपने संवेगों को संतुलित करना नही जानता, अपने आवेश पर नियंत्रण करना  नही जानता हैं , वह स्वस्थ्य नही रह सकता, अत ; संवेग पर संतुलन रखना स्वास्थ्य का पहला सूत्र हैं | 
  10. अपनी मेहनत  से जो हमें हासिल होता हैं, वह हमारे अधिकार का होता हैं और  जो दूसरों की मदद से प्राप्त हो, वह दुसरे के अधिकार की होती है | 

 

प्रेरणादायी अनमोल विचार हिंदी

  1. छोटा काम हर कार्य का बीज है और जब यह बीज विकसित होता है तो प्रगति का विशाल वृक्ष दिन दुनी रात चौगुनी वृद्धि करता है | अत: काम के महत्त्व को समझे |
  2. योग्यता होने पर भी उसका उपयोग नही कर पाना सबसे बड़ी अयोग्यता हैं | 
  3. कैरियर बनाने के लिए लक्ष्य बनाकर मेहनत करना अति आवश्यक है, अन्यथा हमें सफलता नही मिल सकती |
  4. प्रत्येक समस्या स्वयं में समाधान रखती हैं और ऐसी कोई पहेली नही हैं, जिसका हल न हो, बल्कि प्रत्येक सामने आ खड़ा होने वाला प्रश्न स्वयं में उत्तर छिपाएं बैठा होता हैं |
  5.   स्वयं के बल, बुद्धि ज्ञान और कर्म से उपलब्धिया हासिल करने में पुरुषार्थ ही हैं, निष्क्रिय बनकर नहीं |
  6. परिश्रम वह चाबी है जो किस्मत का दरवाजा खोल देती हैं |
  7. बहानेबाजी और टालमटोल असफलता कि नींव के पत्थर हैं |
  8. आगे बढ़ने कि तमन्ना हो तो कामयाबी भी अपना दरवाजा खोल देती हैं, अत: हर स्तिथि में मजबूती से अपना काम करते रहों |
  9. जल कि एक-एक बूंद एवं अन्न का एक-एक दाना कीमती हैं इसे बर्बाद न होने दें |
  10. चींटी कि तरह बार-बार निष्ठां से प्रयास करें तो सफलता जरुर मिलेगी |

 Positive Quotes in Hindi

  1. जो चीज मुफ्त में मिलती है,उसकी कद्र नही होती, वह कभी अच्छी नही होती |जो चीज मेहनत से कमीई जाती है, वह हमेशा साथ देती है ओर उसकी कद्र भी होती है | आप चुन लीजिए,क्या लेंगे,चुनाव अपना-अपना होता हैं |
  2.  सिर्फ विचार करने से कुछ नहीं होता, सफलता प्रयासों से हासिल होती है |
  3. व्यस्त होना ही पर्याप्त नहीं है | सवाल यह है कि हम किस चीज में व्यस्त है |
  4. जो चुनौतियों का सामना करने से डरता है उसका जीवन में संघर्षों से असफल होना तय है |
  5.   अधिकतर अविष्कार वे चीजे है जो पहले से मौजूद थी लेकिन  उन पर अचानक नजर पड़ी |
  6. सद्भावपूर्ण स्वाभाव मनुष्य के जीवन को नष्ट होने से बचाता है | इसलिए सरल व मधुर स्वाभाव सफलता का एक कीमती सूत्र है |
  7.  हंसी और रुदन(रोना) दो इसे मनोभाव है जिनका यदि समुचित उपयोग करें तो अपने जीवन को तनावमुक्त रखने के साथ राष्ट्र, समाज को चमत्कारी लाभ भी प्रदान कर सकते है |
  8. अपनी हिम्मत, हौसले और खून-पसीने कि मेहनत के बलबूते पर कुछ कर दिखाना ही मर्दानगी है |
  9. धैर्य और संतोष जीवन-नौका की वह पतवार है, जो उसे मंजिल तक ले जाती है |
  10. सपनो को साकार किया जा सकता है, बशर्ते हम स्वयं के नजरिये को बदलने के लिए तैयार रहे |

Thank you for visiting keep visiting . कृपया अपनी प्रतिक्रियाएं Comment में जरुर व्यक्त करे |
Carrier, Success, Motivational Quotes and Status in hindi and english Carrier, Success, Motivational Quotes and Status in hindi and english Reviewed by Deepak Gawariya on October 05, 2017 Rating: 5

No comments:

Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English

(Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English) ज्ञान और शिक्षा अनमोल विचार,स्टेटस ज्ञान मनुष्य  को इश्वर द्वारा ...

Powered by Blogger.