Love Quotes and Status in Hindi

प्रेम समग्र जीवन के तंतुओ को जोड़ने वाला सूत्र है | प्रेम वह है जो जीवन ही नही बल्कि जीवन के बाद भी किसी परिजात पुष्प की भांति अपनी सुगंध से संसार को सुरभित करता रहता है | कई बार लोग काम और वासना को ही प्रेम का नाम दे देते है,परन्तु यह उसी प्रकार है जैसे फुल के धोखे में अंगारे को पकड ले |

Top 30 Love Quotes and Status in Hindi


प्रेम और वासना में मुख्य अंतर यह है की प्रेम सर्वदा पूर्ण है | प्रेम हो गया बस बात खत्म | प्रेम में न कुछ पाने की आकांक्षा रहती है और न ही कुछ खोने का भय | जबकि वासना हमेशा अपूर्ण है | प्रेम मन और शारीर की सीमाओं से पार आत्मा की गहराइयों से उठा वह भाव है जो अपनी चरम अवस्था में ईश्वरत्व में परिवर्तित हो जाता है | जबकि वासना इन्द्रियों की कामनाओं का वह ज्वार है  जो अपनी चरम अवस्था में हमारे तन और मन का दोनों का विनाश कर हमें राक्षस बना देती है प्रेम वह तपस्या है |

प्रेम में स्वयं को मिटा कर ही स्वयं को पाया जा सकता है | कबीर साहेब ने कहा है - ढाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय

प्रेम अर्थ मात्र किसी एक व्यक्ति या वस्तु तक सिमट कर नही रह जाता | प्रेम आखिल सृष्टि के प्राणी मात्र के प्रति जुड़ाव का नाम है | विवाह प्रेम के साथ तात्विक रूप से संयुक्त है | सूफी संत तो स्वयं प्रेयसी और परमात्मा को ही अपने प्रियतम के रूप में देखती है | विवाह का वास्तविक स्वरुप भी यही है | जब दो आत्माए संयुक्त होकर अपने कर्तव्य-पथ पर चलते हुए, वासना रहित भाव से सांसारिक कर्मो का निर्वाह कर परमात्मा तक पहुचती है तो विवाह का वास्तविक लक्ष्य पूर्ण होता है | पस्तुत खंड में प्रेम और विवाह के गूढ़ रहस्यों का सूक्ष्म- सूत्रों के माध्यम से प्रकट किया गया है |




Top 30 Love Quotes and Status in Hindi


  1. पहला विवाह बुद्धिमानी पर कल्पना की जीत है और दूसरा विवाह अनुभव पर आशा की जीत है |
  2. प्यार में हम जो भी देते है, आखिरकार वही हम बचा कर रखते है |
  3. विश्वास उन शक्तियों में से एक है, जो मानव को जीवित रखती है, विश्वास का पूर्ण आभाव ही जीवन का अवसान है |
  4. प्रेम ईश्वर की अपनी ओर खींचने की शक्ति रखता है, यानी प्रेम ही ईश्वर और ईश्वर ही प्रेम हैं |
  5. प्रेम जिस शरिर में नही है, वही गरीब, दीं और अशक्त है |
  6. आभाव को अभिशाप मानकर मन में अफ़सोस करके  रह जाना उचित नही | बल्कि आभाव तो कुछ कर गुजरने की प्रेरणा देता है 
  7. इस सूत्र को हमेशा याद रखो, जीवन जीने के लिए है, मौत के आने से पहले ही सौ बार यानी रोज-रोज मरन्र के लिए नही |
  8. जिस प्रेम के कुछ लेने की भावना और कामना होती है, वह वास्तव में प्रेम नही है, बल्कि प्रेम का नाटक होता है |
  9. जिन्दगी मी राह में अगर चीजे बार-बार आपसे टकरा रही हो तो जरुर आप सड़क पर गलत तरफ (साइड ) है |
  10. करुणा में शीतल अग्नि होती है, जो क्रूर से क्रूर व्यक्ति का हृदय भी आद्र कर देती है | 


 You May Also Like:-    Successful Enterpreneur कैसे बने बिना Money और Experience के 

 Love Quotes In Hindi

  1. संसार के सभी प्राणियों और पदार्थो से प्रेम करना ईश्वर के निकट पहुचने का एक सशक्त माध्यम एवं साधन है |
  2. कुछ चीजे लुटाने पर और अधिक वापस मिलती है, जैसे प्रेम, विश्वास |
  3. जो व्यक्ति आपको समय दे रहा है, समझिए सबसे कीमती उपहार दे रहा है |
  4. सब जप, तप, ज्ञान ध्यान प्रेम के बिना थोथे है |
  5. निष्काम प्रेम वह ज्योति है जो परमार्थ का मार्ग प्रशस्त करती है |
  6. पीढियों में अंतर तो विचारो में अंतर आना स्वाभाविक है, लेकिन छोटी-छोटी बातो को लेकर इतना तनाव न पाले, की एक छत के निचे रहना मुश्किल लगने लगे | अत: एक दुसरे की भावनाओ को समझे और पीढ़ी अंतर को खुले दिल दे अपनाए |
  7. प्रेम की परिधि सीमिल नही है और न उसका कई प्रकार ही होता है, क्योंकी प्रेम प्रेम है |
  8. निश्च्छल प्रेम रुपी साबुन से जब मनुष्य के अत:करण की मेल धुल जाती है  अभी वह प्रभु जी को प्राप्त करने योग्य बन सकता है | कपटी मन उसका पात्र नही बन सकता |
  9. समस्त पारिवारिक रिश्ते, सामाजिक रिश्ते की आधारभूत शिला प्रेम ही है |
  10. दो लोग में अगर प्यार है भी, तो भी मतभेद तो किसी न किसी बात पर होगा ही, लेकिन इसका यह अर्थ नही, की आपस में प्यार नही रहा |


You May Also Like:-  How to Learn from yourself ? अपने आप से कैसे सीखे ?

 

Love Status in Hindi

  1. खुश दिल इन्सान जब जिन्दा रहता है, मजे में रहता है और तंग दिल इंसान दुसरो का जीना भी मुहाल कर देता है |
  2. जहा कही भी अन्याय के चरण पड़ते है, वही विद्रोह के ज्वालामुखी का सृजन हो जाता है |
  3. जब तक आचरण के मूल धरातल पर परिवर्तित नही लाया जाता धर्म का आडम्बर बन जाता है |
  4. प्रेम को संकुचित बनाकर रखना ही मानव के लिए बंधन बन जाता है ओए सेवा के रूप में उसका फैलाव ही मुक्ति एवं परम शांति का कारक बन जाता है |
  5. आप लोगो को सुन्दर द्रष्टि से देंखे और उनकी अच्छाईया एवं उपलब्धियो की प्रशंसा दिल से करें,प्रेम का आधार ही प्रशंसा है |
  6. प्यार और सद्व्यवहार जितना अधिक लूटोगे उतना ही अधिक पाओगे |
  7. प्यार करने वाला किसी के प्रति द्वेष नही रकता |
  8. हथियारों से मानव को झुका सकते है, मन को नही, मन को झुकाना है तो प्रेम का प्रयोग करो |
  9. प्रेम का कोई विकल्प नही |
  10. जिस परिवार, जिस समाज और जिस देश में प्रेम का आभाव है वह ख़ुशी और सूउन्नत नही हो सकता | अत: हम प्यार देकर लोगो की बहुत बड़ी आवश्यकता की पूर्ति करते है और उनकी बहुत बड़ी सेवा करते है |

Thank you for visiting keep visiting . कृपया अपनी प्रतिक्रियाएं Comment में जरुर व्यक्त करे |
Love Quotes and Status in Hindi Love Quotes and Status in Hindi Reviewed by Deepak Gawariya on October 15, 2017 Rating: 5

No comments:

Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English

(Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English) ज्ञान और शिक्षा अनमोल विचार,स्टेटस ज्ञान मनुष्य  को इश्वर द्वारा ...

Powered by Blogger.