आधार नहीं तो पैन नहीं...
अब आधार कार्ड हर जगह अनिवार्य होता जा रहा हैं | सरकारी सुविधाओं का फायदा लेना हैं, तो हर जगह आधार कार्ड होना जरुरी हैं | डरें नहीं, इसके फायदों को समझें...
12 अंको का 'आधार कार्ड ' हर भारतीय की डिजिटल पहचान हैं | देश में लगभग 90 प्रतिशत लोगों (एक अरब 15 करोड़ ) का आधार कार्ड बन चूका हैं | धीरे-धीरे हर योजना या सेवा में यह अनिवार्य होता जा रहा हैं | ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं की बगैर आधार लिंक करवाए काम चलता रहेगा, तो आप गलत सोच रहे हैं | अगर आपके आधार कार्ड में कोई त्रुटि हैं, तो उसे शीघ्र सुधरवाएं साथ ही आधार लिंक करवाएं |
#1पैन कार्ड हो सकता है बंद
एक जुलाई 2017 से पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना अनिवार्य हो गया हैं | अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक नहीं हैं, तो दिसम्बर 2017 तक पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा | एक जुलाई से इनकम टैक्स फाइल करने में भी आधार कार्ड अनिवार्य हो गया हैं | ऐसे में पैन कार्ड लिंक नहीं करवाने से इनकम टैक्स फाइल करने में भी परेशानी आ सकती हैं | पैन कार्ड निरस्त होने पर तनख्वाह में भी दिक्कत हो सकती हैं | अक्सर कम्पनियां टैक्सेबल लिमिट से अधिक वेतन पर टीडीएस काटती हैं | पैन न होने पर वे एसा नहीं कर पाएंगे | बैंको में पचास हजार से अधिक ट्रांजेक्शन में पैन कार्ड अनिवार्य हैं |
कैसे करे लिंक
इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाकर आधार कार्ड पैन से लिंक किया जा सकता हैं | इसके अलावा 567678 या 56161 पर SMS भेज कर भी आधार को पैन से लिंक किया जा सकता हैं |
#2बैंक खाते भी करे लिंक
अगर आपने अपना खता अभी भी आधार से लिंक नहीं कराया हैं, तो परेशानी उठानी पड सकती है | बैंक खता लिंक करवाने के लिए अलग-अलग तरीके हैं | बैंक जा कर सीधे भी खता लिंक करवा सकते हैं | इसके अलावा एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग से भी आधार कार्ड जुड़वा सकते है | बैंक की वेबसाइट पर जाकर इस सम्बन्ध में ज्यादा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | इसके लिए अलग-अलग बैंको ने अपने नंबर भी जरी किए हैं, जिन पर एसएमएस करके आधार लिंक करवा सकते हैं | 3-4 दिन में खता लिंक हो जाता हैं |
#3सिम कार्ड करे लिंक
अब नई सिम लेने से पहले उसे आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य हो गया हैं | इसके अलावा दिसम्बर 2017 से फले पुराने सिम कार्ड भी केवाईसी प्रक्रिया के तहत आधार कार्ड से लिंक करवाना जरुरी हैं | इसके लिए किसी रिटेलर या मोबाइल कंपनी के स्टोर पर जाकर इसे लिंक करवा सकते है |अगर सिम बहुत पुरानी हैं या किसी और के नाम पर ली गई हैं, तो भी उसका ओनर बदलवाकर अपने नाम पर कर लें अन्यथा सिम बंद हो सकती हैं |
You may also like:- Super Mom हो सकती हैं तनावग्रस्त
#4गलत इस्तेमाल नहीं हो सकता डाटा
आधार कार्ड में इस्तेमाल होने वाला डाटा का गलत तरीके से इस्तेमाल नहीं हो सकता | इसके लिए कुछ सावधानियां रखना जरुरी हैं | आधार कार्ड की फोटोकॉपी कहीं देने से बचें | 12 अंको का आधार नंबर ही साझा करें | ऐसे में अन्य कहीं इस्तेमान होने पर एक ईमेल आएगा | इस तरह दुरुपयोग से बचा जा सकता हैं |
कार्ड लॉक करके रखें
आप अपना आधार कार्ड लॉक करके भी रख सकते हैं | इस स्थिति में खुद सरकार भी डाटा का इस्तेमाल नहीं कर पाएगी | इसमें आपकी बायोमीट्रिक जानकारी जैसे रेटिना, फिंगर प्रिंट की गोपनीय जानकारी सुरक्षित रहेगीं | आधार लॉक करने के लिए युआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर लॉक/अनलॉक पर क्लिक करें |
Thank you for visiting keep visiting . कृपया अपनी प्रतिक्रियाएं Comment में जरुर व्यक्त करे |
आधार नहीं तो पैन नहीं...
Reviewed by Deepak Gawariya
on
July 23, 2017
Rating:

No comments: