How To Become Succesful? सफल कैसे बने ?
ऐसा कोन -सा काम है, जिसे करने में वक्त का पता ही नही चलता,जो अन्दर से ख़ुशी देता है, जो काम,काम की तरह नही लगता ? मनोरंजन के लिए सिनेमा देखना, संगीत सुनना जवाब नही हो सकता | क्या पेड़-पौधों के बीच घंटो गुजर जाते है, क्या चौबीसों घंटे किसी चीज में रमने के बाद भी थकान का अहसास नही होता...
अपना जवाब खोजिए...
Thank you for visiting keep visiting . कृपया अपनी प्रतिक्रियाएं Comment में जरुर व्यक्त करे |
अपना जवाब खोजिए...
किसी काम में मन लगे उसे कमाई का जरिया और जीवन का मकसद बना लो | आसन नही है पर नामुमकिन भी नहीं...
यह सवाल की क्यों ?
क्या आपमें से कई लोग नौकरी-पेशे में अरुचि, उबाऊपन, चिडचिडापन, तनाव के संकट से नही जूझ रहे हैं | क्या हर सोमवार दफ्तर जाने का मन नही करता ? सवाल पैसे या काम के दबाव का बिल्कुल नही हैं | सवाल है गहरी रूचि का |इसका कोई स्पष्ट आंकड़ा नही है, लेकिन पूरी दुनिया में करोडो लोग परिस्थितिवश या जाने-अनजाने उन कामो में पूरी जिंदगी बिता देते है, जिसको वो करना ही नही चाहते थे | जब इसका अहसास होता है, तब उसे कमी का जरिया बनाने के लिए वे खुद को तैयार नही कर पाते | विभिन्न अध्ययनों के अनुसार लोग एक समय के बाद पैसे से ज्यादा सुकून और मन का काम तलाशने लगते हैं |पसंद का पता चल भी गया तो क्या
मूल प्रश्न है की पसंद का पता केसे चले | वर्षो तक हम खुद के बारे में जान ही नही पाते है की कौन-सा काम हमें बेहद ख़ुशी देता हैं | कई बार जानबूझकर भी हम आंखें मूंद लेते है | औपचरिक डिग्री का रूचि में कोई ताल्लुक नही होता | रूचि पढाई से जुडी हो ऐसा हर बार जरुरी नही | हां, यह बत जरुर है की उम्र के किसी भी पढाव पर रूचि का काम जरुर शुरू किया जा सकता है |आसान है करिअर बनाना
अब से पहले इस तरह सोचना आसन नही था | लेकिन सोशल मिडिया और इन्टरनेट ने अवसर बढ़ा दिए | अगर जानवरों से लगाव है,तो बेशक इसे भी करिअर बनाया जा सकता है | देश में कुत्तो को घुमाने से लेकर उन्हें तैयार करने,खाने-पीने का ख्याल रखना भी एक नौकरी है | हजारो तरह से करिअर बनाया जा सकता है और उनमे कमी के जारी खोजे जा सकते है |रूचि के काम के फायदे
पसंद का काम करने का सबसे बड़ा फायदा है की किसी प्रोत्साहन ही जरुरत नही पड़ती |आप पाने काम को जीने लगते है | इसके अलावा अतिरिक्त काम कभी बोझ नही लगता | आर्थिक उतर-चढाव और मानसिक दबाव जैसी चीजे भी परेशांन नही करेगी | पाने काम के प्रति आत्मविश्वास बना रहेगा इससे सिखने और आगे बढ़ने में मौके आप खुद खोजते रहेंगे |करिअर गोल की लिस्ट बनाओ
दुनिया में सर्वाधिक धनाढ्य व्यक्तियों में शामिल वोरेन बफे का रूचि जानने का यह तरीका आपको काम आ सकता हैं | अपनी जिन्स्गी के 25 करिअर गोल एक कागज पर लिख लें |जिन्हें आप वाकई करिअर के तौर पर देखते है, सिर्फ उसके बारे में ही लिखें | अब सूचि मेसे पांच सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य को चुन, बाकी 20 रास्ते आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं, पर यकीन मानिए यह आपको भटका रहे हैं | करिअर लिस्ट को जितना छोटा रखेंगे उतना ही बेहतर होगा |चुनोती पेशेवर बनाने की है
अपनी रूचि को व्यवसायिक स्तर पर स्थापित करना चुनौतीपूर्ण काम है | जैसे खाना बनाना पसंद है, तो क्या आप शेफ बनाना चाहेंगे या खुद का कुछ स्टार्ट-अप शुरू करेंगे | खाना बनाना की रूचि के चलते एक अच्छे शेफ बन सकते है, पर जरुरी नही की स्टार्ट-अप के लिए अच्छे बिजनेसमैन भी हो | कोई भी काम करे, लेकिन इस बात के लिए तैयार रहना चाहिए की आने वाले समय में आपके प्रतियोगी तैयार हो जाएंगे |इसलिए उस कला में निपुण होने के साथ समय-समय पर संवर्धन करते रहना चाहिए |खुद से जरुर पूछें....
कुछ काम करना आपको अच्छा लग सकता है पर क्या उन्हें करिअर की तरह चुन सकते है ? जैसे कुछ लोंगो को बच्चों के बिच समय व्यतीत करना अच्छा लगता है, पर वही बच्चो के साथ 8-10 घंटे बिताना, उन्हें संभालना उतना ही अच्छा हगता है ? मूड फ्रेश करने के लिए नृत्य करना अच्छा लगता है, लेकिन हमेसा नृत्य का भूत सवार नही होता | जिस काम में दिमाग हमेशा रमा रहे, सोते- जागते जिसके बारे में सोचें, वाही सफल करिअर हो सकता है | महज अच्छा लगाने वाला काम करिअर नही हो सकता |Thank you for visiting keep visiting . कृपया अपनी प्रतिक्रियाएं Comment में जरुर व्यक्त करे |
How To Become Succesful? सफल कैसे बने ?
Reviewed by Deepak Gawariya
on
October 13, 2017
Rating:

No comments: