How to stay away from sadness ? दुःख से दूर कैसे रहे ?


आपने किसी अपने को खो दिया है, कोई बुरी खबर सुनी है, आर्थिक परेशानी है या आपका पार्टनर आपसे अलग हो गया है | दुखी होने के कारण अनेक है और इन परिस्थितियों में दुखी होना, यह सोचना की जीवन इतना कठिन क्यों होता है और हम इतने बदनसीब क्यों है, हम में से हरेक के लिए स्वाभाविक भी है | कई बार स्थिति नियंत्रण से बाहर होती है और उसे सुधारना हमारे वश की बत नही होती लेकिन इसके मायने ये तो कतई नही है की आप मुश्किलों के बिच ख़ुशी नही तलाश सकते | कुछ आसान सी तकनीक सीखकर आप ये बखूबी कर पाएंगे |

how to stay happy



खुद को दुखी होने से रोंके नही
जब हमें दुःख या दर्द महसूस होता है, हम उससे दूर भागना चाहते है | इसके लिए हम उसे नजरअंदाज करते है, सही होने का दिखावा करते है, बचाव के लिए कुछ भी करते है, दवाओं से उसे भुलाने की कोशिश करते है | दुःख की स्थिति में मनुष्य की प्रतिक्रिया भी कुछ इसी ही होती है लेकिन सच यह है की दुःख से दूर भागने से स्थिति बेहतर नही, बल्कि बदतर होती है | इसकी बजाय कुछ को बताए की दुखी होना सामान्य है | खुद को महसूस करे और उसमे डूब जाए | माना यह बुरा है लेकिन इससे आपके जीवन को कोई खतरा नही है | बल्कि यही से इसके दूर होने की शुरुआत होगी, आखिर सुधर वही होता है जहा ग्रोथ होता है |



जिंदा है उत्सव मनाइए
आप जिंदा है क्या यह वजह उत्सव मनाने के लिए काफी नही है | दुःख की घडी में भी हमें खुश रहने के लिए यह वजह काफी है | इस ख़ुशी का इजहार अपने तरीके से कीजिए | चाहे तो पहाड़ की चोटी पर चढ़ कर  गाना गाए | कितनी अच्छी बात है की आपका दिल धड़क रहा है, खुश हो | ऐसा मुश्किल जरुर है लेकिन नामुमकिन नही, बस थोड़ी सी कोशिश की जरूरत है |



जब दुःख आपको घेर लेता है तो आप उससे पिछा  छुड़ाने की जद्दोजहद में इस कदर लग जाते है की खुश रहने के कारण को भूल जाते है | ऐसे में परेशनी दुगुनी हो जाती है | दुःख को महसूस करते हुए अगर हम छोटी-छोटी खुशियों का अहसास करेंगे तो मुश्किल समय को आसानी से पार कर जाएंगे | 


Read This:-  How to keep calm in stress तनाव में कैसे रखे दिमाग को शांत 



ज्यादा दिन अकेले नही
यह बहुत ही स्वाभाविक है जब आप दुखी होते है तो आप चुपचाप अकेले रहना चाहते है | असल में होता है की यह ऐसे होने पर आप दुःख में डूबते ही चले जाते है | इसलिए जब आप दुःख से निकलना चाहते है तो दुसरे लोगो की कंपनी ढूँढनी होगी | आपको यह तय करना होगा की आप एकांत में किसी कोने में चुपचाप रोएंगे नही |



जिंदा होने का सबुत है दुख
अब जबकि आप दुख के साथ आमने-सामने है और उसे महसूस कर रहे है, क्या आपको कही न कही इसमें आपको जिंदा होने का महसूस नही होता ? आखिर दुःख के प्रति सुन्नता और अनदेखी का नाम जीवन नही है और न ही केवल सुख का अहसास जीवन है | जिंदा वही है दुख, दर्द और डर जैसी भावनाओ को महसूस कर सके | इसे निराशा की नजर से न देखकर अगर आप एक दिलचस्प अनुभव के तौर पर पर देखेंगे तो इससे लड़ने की ताकत भी म अहसुस कर सकेंगे |आपको पता चल जाएगा की आप असल में क्या महसूस हर रहे है | आपको दुःख है, डर है, आप किसी शोक में है | यह फिलिंग कुछ-कुछ वासी ही होगी, जैसी बंजी जम्पिंग के दौरान आती है |


Read This:-  What is bad Lifestyle ? ख़राब जीवनशैली क्या है ?



शुक्रिया अदा करने का बहाना ढूंढे
दुःख में दुबे होने के साथ जीवन का अनुभव करने में क्या कही  कुछ एसा है, जिसके लिए आप शुक्रगुजार हो सकते है ? इसके लिए प्रकृति से गुडी छोटी-छोटी चीजे हो सकती है या नजर और संगीत जैसी नेमते, जिनके महत्व को हम अक्सर पहचानते ही नही है | रिश्तेदारों के साथ, काम करने की काबिलियत, स्वाद महसूस करने और सांस ले पाने जसी कई चीजे है, जिनके लिए हम शुक्रगुजार हो सकते है | जब आप दुखी हो, कम से कम तीन एसी चीजो को पहचाने, जिनके लिए आपको शुक्रगुजार होना चाहिए |


Thank you for visiting keep visiting . कृपया अपनी प्रतिक्रियाएं Comment में जरुर व्यक्त करे |
How to stay away from sadness ? दुःख से दूर कैसे रहे ? How to stay away from sadness ? दुःख से दूर कैसे रहे ? Reviewed by Deepak Gawariya on October 28, 2017 Rating: 5

No comments:

Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English

(Education and Knowledge Quotes and Status in hindi and English) ज्ञान और शिक्षा अनमोल विचार,स्टेटस ज्ञान मनुष्य  को इश्वर द्वारा ...

Powered by Blogger.